हमें प्राय: एसे लोग पूरे वर्ष मिलते रहते हैं, जो अपनी मेहनत की कमाई, को ’किसी’ कम्पनी में लगाते हैं जो हर महिने दुगने चेक की बात करती हैं या दो लोग जोडये और उंट से उंट मिलाये..और न जाने कितनी काल्पनिक आय के प्रोप्रगेन्डे, अब जब हम इस पेशे में है जो वित्तिय परामर्श से जुडा है तो हमने सोचा क्यों न हम ही सही मार्गदर्शन की पहल करें, और फंड गुरु को जो अभी तक सिर्फ हमारे निवेशक तक ही सीमित थी, को सार्वजनिक कर इसी दिशा में पहला प्रयास किया है, ताकि सभी लोग लाभ उठा सकें । आशा है कि ये प्रयास आपको पसंद आयेगा।
तो मुद्दे पर आते है, निवेश या बचत लाभ की ऐसी संभावना होती है जिसका मजबूत आधार होता हैं। बचत के नतीजे दिमागी क्षमता, कठोर परिश्रम, लगन और धैर्य की देन होती है, संयोग की नहीं। इस कठोर परिश्रम और सब्र के अच्छे नतीजे देर-सवेर आते ही आते हैं। यह किस्मत का नहीं, समझ, तर्क और सम्भावनाओं का सांईस है, जो आपका वफादार कमाऊ साथी बनकर आपकी आर्थिक जिम्मेदारियों के बोझ को बांट लेता है तथा आपको चिंतामुक्त और प्रसन्न करता है।
पैसा लगाने से पहले सम्पूर्ण सुरक्षा के वास्तविक धरातल पर कंपनियों को जॉंच ले कि उन पर किस तरह कि निगरानी संस्था है जैसे शेयर या म्युचुअल फंडों पर सेबी और इंशुरेंस कंपनीयों पर इरडा होती है, कितनी सिक्युरिटि सरकार के पास रखी है जो कंपनी को नुकसान होने कि दशा में सरकारी मदद के तहत मिल सके। कहने का मतलब यही है कि भ्रम में रहना, झूठी उम्मीदें पालना, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास करना और आशंकाओं के प्रति लापरवाही बरतना ही जोखिम है। सतर्कता, जोखिम को खत्म नहीं करती, लेकिन उसका मैनेजमेंट जरूर करा देती है। हर तरह के जोखिम से उचित मैनेजमेंट के जरिए ही निबटा जाता है। यह फार्मूला, जीवन की दूसरी जरूरी चीजों की तरह निवेश मामलों पर भी लागू होता है। जुये में जीतने वाला हमेशा अपनी किस्मत पर इठलाता और हारने पर अपनी बदनसीबी को कोसेता है।
बेहतर तो यही रहेगा कि निवेश में ऑथराईज्ड इन्वेस्ट्मेंट कंस्लटंट कि राय जरुर ले ठीक वैसे ही जैसे बीमार होने पर सही इलाज डॉक्टर कर सकता है या आप खुद ?
याद रखें कि आपको खुद ही में ऐसी आदत का विकास करें जो अगर आपके बच्चे भी अपनाये तो धोखा ना खायें क्योंकी बच्चो का मॉं-बाप कि नकल या अनुसरण करना कुदरतन है, और आप जुआरी ही नहीं अभिभावक भी है।
SBI Life & Mutual Fund Distributor VSS MARKET COMPLEX, chhend colony Rourkela


No comments:
Post a Comment