Sep 5, 2010

आईडीबीआई बैंक की शानदार पहल

आज अपने संजय भाई के संगत करते हुये पता चला कि IDBI BANK ने चेक बाउंसिग ,सेंविग्स तथा करंट एकाउंट से जुड़े कोई 21 शुल्क खत्म करने का 1 सितंबर, बुधवार से  फैसला लिया है, दोस्तों  एक ओर जहॉं बैंक, बैंकिंग चार्जेज के बिना बैंकिंग करने का सोच भी नहीं सकते है, वहीं 27 अगस्त 2010 एसएमई वित्त पोषण में सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का पुरस्कार प्राप्त ये बैंक का अगला कदम बैंकिंग प्रणाली में सराहनीय शुरुआत हैं।

 ये हटाये गये शुल्क निम्न हैं।
  • औसत बैलेंस,
  • एकाउंट क्लोजर,
  • एटीएम इंटरचेंज,
  • इश्यूएंस,
  • नए मास्टर व वीसा कार्ड की फीस,
  • चेक सेवा शुल्क,
  • चेक बुक शुल्क
  • डीडी शुल्क,
  • ईसीएस शुल्क,
  • आउटस्टेशन चेक कलेक्शन,
  • पीवो शुल्क,
  • एकाउंट स्टेटमेंट शुल्क,
  • स्टॉप पेमेंट शुल्क,
  • एमआईसीआर चेक शुल्क और
  • डीडी कैंसल व जारी करने के शुल्क।
ध्यान दें, इसमें चेक बाउंसिग का शुल्क शामिल नहीं है। 

इंतजार है  और  बैंको का इस ओर अपने कदम बढाने का!

1 comment: