Sep 7, 2010
जरा सामने तो आओ छलिये !!
बाजार के सो-कॉल्ड ज्योतिषों के प्रिडक्श्नस को धत्ता बताते हुये, आज एक बार फिर भारतीय बाजार दिग्गजों कि अगुवाई में 31 महिनों के चरम पर है। कुछ कहना चाहेंगे क्रिटिकस? बाजार जाहे सोने का हो, पेट्रोल का या ये शेयर का, ऊच-नीच तो लगी ही रहती है। प्रकृतिक है ये। जिंदगी भी ऐसी ही होती है, कभी धूप तो कभी छॉंव, ना हो तो बेकार है ये संसार। फिर नीचे होने पर डर कैसा क्योकि इसी ढलान के गर्भ से लाभ या मुनाफे का जन्म होता है, मान्यवर क्रिटिकस !!!
एक बात खुल कर सामने आई जिस पर हमे विश्वास था और इस किस्से से इस पर सत्यता कि मुहर लग गई कि खुद कि खोज-पडताल के बाद निकली जानकारी ही बाजार का रुख साफ करती है , सच्चाई भी है कि प्रिडक्श्नस या टिप्स बाजार को नही बनाते है। यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि हमारी टीम कि खोज-पडताल का नतीजा है। और साबित कर दिया है कि हम इस मार्केट पर अच्छी पकड रखते है बस ये गुजारिश है आपसे कि ना तो अंध भक्ति से हमारे कहने पर या किसी और के कहने पर निवेश करें । जब मटकी भी आप ठोंक बजाकर लेते है तो यहॉ भी फैसला आपको खूब जानकारी जुटा कर लेना चाहिए , और साथ ही तय कर ले कि आपको सट्टेबाजी करनी है या इनवेस्टमेंट। अब मर्जी है आपकी क्योकि पैसा है आपका, फायदा नुकसान आपका ही होना है। हम तो बस आपको जागरुक बनाने में लगे है। उस पर भी हम पहले खुद समझते है, फिर आपके सामने लाते है ।
हम S N L Bearings कि सलाह दे रहे है 130 रुपए के लक्ष्य पर, जो अभी 101.20 रु० पर चल रहा है और बाजार भी 36.43 करोड का है, जोकि इसे कुल मिला के एक वैलयू स्टॉक बनाता है। दूसरी कंपनी है HCC जो आज 61.60 रु० पर बंद हुई है।
हीरो-हॉण्डा के लिये अभी रुके, मारुती में अभी और उपर जाने कि कसक बाकी है
किसी बात को सुनकर उसे गहराई से ना समझकर, आगे फारवर्ड कर देना अफवाहे कहलाती है, और हमारी टीम ने सतही जानकारी के साथ अफवाहो पर काम करना सिखा ही नही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment